फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेली वेजर्स को नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर जल श​क्ति विभाग के डेलीवेजर्स।   - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। डेलीवेजर्स को नियमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला जलशक्ति विभाग वर्क्स एसोसिएशन की ओर से एमएच में जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन के अध्यक्ष सोमनाथ ने कहा कि उन्हें नई सरकार से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अब यह सरकार भी एलजी सरकार की तरह ही टालमटोल करने लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब चुनाव प्रचार चल रहा था, तब बड़े-बड़े वादे किए गए थे कि डेली वेजर्स को स्थायी किया जाएगा, लेकिन अब वही सरकार वादों से मुकरती नजर आ रही है। सोमनाथ ने कहा कि इससे पहले जम्मू में प्रदर्शन के दौरान उनके ऊपर लाठीचार्ज भी हुआ था, तब सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि छह महीने के भीतर रिपोर्ट पेश की जाएगी, लेकिन अब छह महीने बीतने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे हिंदुस्तान में मिनिमम बेसिस चेक लागू है, लेकिन इस केंद्रशासित प्रदेश में अपने ही नियम बनाए गए हैं जो कर्मचारियों के हित में नहीं हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर डेली वेजर्स के साथ ऐसा भेदभाव क्यों हो रहा है। उन्होंने मांग की कि मिनिमम बेसिस चेक लागू किया जाए, स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए और लंबित वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने एलजी और सीएम उमर अब्दुल्ला से अपील की है, कि इस दीपावली से पहले डेली वेजर्स की पुरानी मांगों को पूरा किया जाए, जिससे उनके घरों में भी रोशनी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें