फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जखैनी चौक पर पैसेंजर शेड टूटने से यात्रियों को हाे रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मुख्य हाईवे जखैनी चौक पर यात्रियों की सहूलियत के लिए बनाया गया एक मात्र शेड पिछले एक महीने से क्षतिग्रस्त है। तेज बारिश के कारण इसकी छत गिर गई थी, लेकिन अफसोस की बात है कि अब तक किसी ने भी दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

स्थानीय ड्राइवर राजकुमार ने बताया कि यह शेड यात्रियों और चालकों के लिए विश्राम का एकमात्र साधन था। यहां दूर-दूर से आने वाले यात्री, बुजुर्ग, महिलाएं और वाहन चालक बैठकर आराम करते थे और अपनी गाड़ियों का इंतजार करते थे। बारिश या धूप से बचने के लिए यह शेड काफी उपयोगी था। राजकुमार ने कहा कि यह स्थान बेहद व्यस्त हाईवे पर स्थित है। यहां प्रतिदिन सैकडों गाड़ियां गुजरती हैं। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से अब तक कोई सहायता या मरम्मत कार्य नहीं किया गया। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि शेड की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें