फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कंटेनर से टकराकर पलटी मेटाडोर, आठ यात्री घायल, एक महिला की मौत

विज्ञापन
हादसे में पलटी मेटाडोर। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरी इलाके में चिनैनी से उधमपुर की ओर आ रही मेटाडोर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मेटाडोर (जेके02एक्स-3403) चिनैनी से उधमपुर की ओर आ रही थी। शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खैरी इलाके में शारदा माता मंदिर के पास कंटेनर से टकराने के बाद बीच सड़क में पलट गई।
बताया जा रहा है कि मेटाडोर के आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करते समय चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क पर ही पलट गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों सहित सीआरपीएफ, सेना व पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया और हाइवे अथारिटी की एंबुलेंस की मदद से जीएमसी उधमपुर भर्ती कराया गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके शव को जीएमसी के मार्चरी रूम में रखवाया गया है। अन्य 8 घायलों का उपचार जीएमसी में जारी है। हालांकि मेटाडोर के बीच सड़क पर पलटने से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई, लेकिन पुलिस ने क्रेन की मदद से मेटाडोर को सड़क से हटाकर यातायात को पूर्ण रूप से बहाल किया। मृतका की पहचान संतोष देवी (30) पत्नी मोहन लाल निवासी काल्सर काड़ियां, धन्नास, चिनैनी के रूप में हुई है। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए लोगों की सूची
1. सरवन सिंह (42) पुत्र मुंशी राम निवासी चढ़त उधमपुर।
2. मदन लाल (55) पुत्र मूल राज निवासी बश्ट चिनैनी।

3. सुनाली देवी (21) पुत्री राजिंदर कुमार निवासी चिनैनी।

4. अमित कुमार (45) पुत्र मणिपाल सिंह निवासी धरमथल।

5. शिखा देवी (20) पुत्री मदन लाल निवासी धरमथल।

6. शंका (29) पत्नी खालिद निवासी उधमपुर।

7. बोधा (35) पत्नी गुलजार निवासी उधमपुर।

8. अंशु (20) पुत्र रवि कुमार निवासी चिनैनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें