फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुख्य बाजारों व बस स्टैंड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर व उसके साथ लगते आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में आए दुकानदारों ने भाग लिया। बैठक में शहर में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर विचार विमर्श करने के साथ ही दुकानदारों को आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में शहर के मुख्य बाजारों व बस स्टैंड पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर परिषद से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही शहर में जिन जगहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं है वहां पर नई लाइटें लगाने की मांग की गई है। ताकि देर रात आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बैठक में आए दुकानदारों की समस्याओं को सुनने के बाद प्रधान ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों व शहर में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने को लेकर नगर परिषद के सीईओ से बात करेंगे। बैठक में अजय सहगल, विजय कुमार, रमेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, राहुल मगोत्रा, जगदीश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें