कटड़ा। धर्मनगरी के पैथल ब्लॉक में स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा की तरफ से जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। लोगों ने अपनी परेशानियों से विधायक को अवगत करवाया। विधायक ने बताया कि लोगों ने ब्लॉक पैथल के प्राचीन स्वामी नित्यानंद तालाब के संरक्षण की मांग की। पैंथल की ओर आने वाली नहर की मरम्मत, स्कूल में इमारत का निर्माण, उर्दू अध्यापक की नियुक्ति, सड़क मार्ग में तारकोल डालने की मांग, प्राकृतिक जल स्तोत्र का संरक्षण, पानी की कमी तथा बिजली कटौती से संबंधित समस्याएं रखीं। विधायक ने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।