उधमपुर। मुख्य बस स्टैंड के एक होटल से रविवार को मृत मिले युवका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि युवक होटल में अन्य नाम से रुका हुआ था।
मृतक युवक की पहचान राजकुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी नाला कोड़ा के रूप में हुई है। मृतक के भाई रोहित कुमार अत्री जीएमसी में पहुंचे तो उन्होंने बताया कि यह घर से ही आया था और रात को पिता से फोन पर बात भी हुई थी। हम तीन भाई हैं और राजकुमार सबसे छोटा था। उन्होंने होटल वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना आधार कार्ड के कैसे कमरा दे दिया। मृतक का नाम राजकुमार है और उसकी उम्र 20 साल है जबकि होटल में केवल कुमार नाम दर्ज किया गया था जोकि मृतक के बड़े भाई का नाम है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि होटल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद