किश्तवाड़। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने पावर प्रोजेक्ट कवाड़ डैम टॉप से पुल्लर गांव तक चल रही सड़क परियोजना की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पुल्लर गांव के स्थानीय प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को सड़क के लगभग 600 मीटर अधूरे हिस्से से अवगत कराया। उपायुक्त ने कवाड़ हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के संबंधित अधिकारियों और संबंधित पीएमजीएसवाई अधिकारियों को एक संयुक्त दौरा करने और दो दिनों के भीतर उचित सड़क ग्रेडिंग सुनिश्चित करते हुए एक व्यापक अनुमान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।