उधमपुर। प्रशांत पब्लिक स्कूल की ओर से वर्ल्ड अर्थ डे के उपलक्ष्य पर एक रैली का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण को बचाने व पौधे लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। रैली में स्कूली बच्चे पेड़ लगाओ के स्लोगन व हाथों में बैनर लेकर चल रहे थे।
रैली में शामिल छात्रा सानवी का कहना है कि 22 अप्रैल को होने वाले वर्ल्ड अर्थ डे को अच्छी तरह से मनाएं और हर एक व्यक्ति अपने घर व आसपास पौधे लगाएं, ताकि वातावरण शुद्ध बना रहे।