उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से पूरे जिले में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए 117 हाई स्कूल स्थापित किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन स्कूलों में से कुछ में पिछले एक साल से हेडमास्टर के पद खाली पड़े हुए हैं। हालांकि हेड मास्टर की सूची निकलने से पहले हाई स्कूलों में 55 के करीब हेड मास्टर थे जबकि बाकी अन्य स्कूलों में पद खाली पड़े हुए थे, लेकिन कुछ माह पहले 30 के करीब हेड मास्टर की नई सूची निकलने के बाद मौजूदा समय में अब 85 हाई स्कूलों में हेड मास्टर के पदों को भर दिया गया है। जबकि अभी भी जिले में 30 से 32 स्कूल बिना हेड मास्टर के चल रहे हैं।
पूर्व सरपंच छोटू राम, गिरधारी लाल, शाम लाल, हंस राज, परवीन कुमार, गौरी शंकर सहित अन्य का कहना है कि स्कूल में हेड मास्टर न होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
कोट
कुछ माह पहले निकली हेड मास्टर की सूची के चलते 30 स्कूलों में हेड मास्टर के पदों को भर दिया गया है, 24 ने ज्वाइन कर लिया है, जबकि बाकी अन्य स्कूलों में भी खाली पड़े हेड मास्टर के पदों को भरने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
-कमल किशोर बड़याल, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी