फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी कार्यालय के बाहर एलईडी पर मिलेगी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला सूचना विभाग की ओर से डीसी कार्यालय की दीवार पर डीसी व विभाग के डायरेक्टर के प्रयासों से 9 लाख रुपये की लागत से इलेक्ट्रानिक एलईडी वॉल बनाई गई है। ताकि शहर व ग्रामीण क्षेत्र से डीसी दफ्तर में अपने निजी काम के सिलसिले में आने वाले लोगों को हर प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल हो सके।
विज्ञापन





इलेक्ट्रानिक एलईडी पर इस तरह की योजनाओं व स्कीमों की मिलेगी जानकारी



. सरकारी स्कीमों की जानकारी।

. देविका में लगने वाले तीन दिवसीय बैसाखी मेले का प्रसारण।



. स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना।

. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर लोगों को जागरूक करना।



. समाज कल्याण विभाग की ओर निकाली जाने वाली स्कीमों की जानकारी।

. किसानों के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा निकाले जाने वाली योजनाएं।



सरकार द्वारा निकाले जाने वाली हर सरकारी योजनाओं की मिलेगी लोगों को जानकारी

कोट

डीसी व विभाग के डायरेक्टर के प्रयासों से यह इलेक्ट्रानिक एलईडी वॉल लगाई गई है। इस एलईडी में सरकार द्वारा लोगों के लिए निकाली जाने वाली सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे लोगों को उन स्कीमों का लाभ लेने में परेशान नहीं होना पड़ेगा। तीन दिनों तक चलने वाले बैसाखी मेले का भी प्रसारण मेले के दौरान रोज शाम को प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

-राजेंद्र डींगरा, अधिकारी, जिला सूचना विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें