कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) ने पीएम-यूएसएचए पहल के तहत सार्वभौमिक मानव मूल्यों पर तीन दिवसीय परिचयात्मक संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। कार्यक्रम में एआईसीटीई टीम के एनसीसीआईपी सदस्यों डॉ. प्रिया दर्शनी और डॉ. मनीषा गुप्ता द्वारा संचालित व्यावहारिक सत्र शामिल थे। एफडीपी का उद्देश्य शिक्षकों में मानवीय मूल्यों को स्थापित करना रहा।