हिंदू जागरण मंच के सदस्य प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। चिनैनी टाल प्लाजा के पास ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तरफ से प्रतिबंधित मांस पकाने को लेकर हुए विवाद के चलते बुधवार को धार रोड पर हिंदु जागरण मंच के सदस्यों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया प्रदर्शन की अगुवाई उधमपुर व रामबन के प्रभारी रोहित सेठी व जिला प्रधान आदित्य वर्मा ने की।
इस मौके पर जिला प्रधान का कहना है कि जिस तरह से बीते दिन चिनैनी नाशरी टनल के पास प्रतिबंधित मांस पकाया गया है, उसकी हम निंदा करते हैं। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने डीजीपी, आईजीपी से मांग की कि पकड़े गए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं पवन खजूरिया ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, चेयरमैन जोगिंद्र वर्मा, वर्किंग प्रधान साहिल गंडोत्रा, यूथ प्रधान विशाल वर्मा, सोनू वर्मा और गोपाल डोगरा ने भी इस कृत्य की कड़ी निंदा की।