फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में 6 माह से हैंडपंप खराब, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लोग प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के वार्ड 8, 9 के लोगों ने हैंडपंप खराब होने पर रामनगर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मांग की कि जल्द ही हैंडपंप को ठीक करवाया जाए अन्यथा उग्र प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तीन बजे वार्ड नंबर आठ के पूर्व पार्षद काका राही की अध्यक्षता में संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की गई।
पूर्व पार्षद ने बताया पिछले 6 माह से हैंडपंप खराब पड़ा है, हालांकि हैंडपंप से रोजाना 150 के करीब घरों के लोग पीने का पानी ढोते हैं लेकिन हैंडपंप खराब होने से वार्डवासियों की कठिनाइयां और बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया इस समय जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं और पानी की सप्लाई भी ठप पड़ी हुई है। अगर हैंडपंप ठीक होता तो वार्डवासी परेशान नहीं होते। इस समय पानी लाने के लिए वार्ड वासियों को दूरदराज बावली पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द हैंडपंप ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें