उधमपुर। नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी हाईस्कूल थलोडा के विद्यार्थी इंडस्ट्रियल विजिट के लिए उधमपुर पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियाें को कुशल बनाने के लिए वोकेशनल कोर्स के तहत रिटेल मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यार्थियाें ने नई शिक्षा नीति में इस तरह के कोर्स करवाए जाने पर खुशी जताई और कहा कि इस तरह के कोर्स करवाए जाने से विद्यार्थी कुशल होकर अपना रोजगार स्वयं तलाश सकते हैं। स्कूल के विद्यार्थी कनव ने बताया कि जो सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति आई है, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को कुशल बनाने के लिए वे स्कूल की ओर से इंडस्ट्रियल विजिट के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि नई पॉलिसी के तहत बहुत से नए विषय आए हैं। इसमें हमारा रिटेल विषय है। उसी के चलते आज हम यहां पर आए हैं ताकि हम यहां से कुछ सीख कर जाएं। सोनिया सरवल ने बताया कि जिस तरह से मौजूदा समय में सरकारी नौकरी बहुत कम है। इसके चलते अगर हम अपना व्यापार करना चाहते हैं तो हमें यहां पर आकर बहुत कुछ सीखने को मिला क्योंकि हमारा रिटेल विषय है। यहां पर आकर हमने देखा कि हम अपना बनाया हुआ सामान किस तरह से बेच सकते हैं।