उधमपुर। उधमपुर वेस्ट के विधायक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए 127 करोड़ की नई परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के तहत शहर में स्वच्छ और सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में एक नया पार्क विकसित किया जाएगा जिसमें स्थानीय लोगों को मनोरंजन और विश्राम के लिए एक सुंदर स्थान मिलेगा।
गुप्ता ने बताया कि शहर के साथ लगते ठंडा पद्दर और बाड़ेया क्षेत्रों में स्थित पुरानी बोलियों (जल स्रोतों) का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और इन ऐतिहासिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे इन परियोजनाओं की प्रगति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे, ताकि इन्हें समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके।