फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 5.53 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 11:56 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। शनिवार को कटड़ा के नोमाई मार्ग पर कडमाल में नाके के दौरान पुलिस ने बाइक सवार से 5.53 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान रिंकू पुत्र मनोहर लाल निवासी वार्ड 11 केशव नगर कटड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी विपिन चंद्रन ने कहा कि धर्मनगरी कटड़ा में ड्रग तस्करों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। कटड़ा पुलिस नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या से निपटने के लिए बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है। पिछले 20 दिनों में कस्बे में सात नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस मामलों में छह एफआईआर दर्ज कर 2850 ट्रामाडोल कैप्सूल, 18.5 ग्राम हेरोइन और 600 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें