फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पूर्व पार्षद ने नगर परिषद सीईओ पर लगाए आरोप, तबादले की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पूर्व पार्षद समनीक भसीन ने नगर परिषद में कार्यकारी सीईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके तबादले की मांग की है। भसीन ने कहा कि सीईओ को उधमपुर में दो विभाग दिए गए हैं, जिसमें डीआईओ व सीईओ का प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि हमने साढ़े तीन महीने पहले एक निजी चनैल के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन उस पर भी डीआईओ ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दो महीने पहले सीईओ ने शहर के वार्डों का दौरा किया और लोगों को आश्वासन दिया कि वार्डों में काम करवाएं जाएंगे, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी परिषद की ओर से उन कामों का एस्टीमेट तक नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में ज्यादातर मास्क लाइटें व स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। सीईओ सिर्फ गरीब लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि इतनी शिकायत होने के बाद भी प्रशासन की ओर से इन्हें सीईओ पद से नहीं हटाया जा रहा है। अगर पांच दिनों के अंदर सीईओ पद से नहीं हटाया गया तो डीसी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें