फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस और जनता में बेहतर समन्वय को बढ़ावा दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने वीरवार को पुलिस थाना रामबन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत हल्ला में थाना दिवस की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। इसमें पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रमुख नागरिकों, युवाओं, स्थानीय निवासियों, पीस कमेटी के सदस्यों, ग्राम रक्षा गार्ड के सदस्यों तथा नागरिक प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एसएसपी अरुण गुप्ता ने स्थानीय लोगों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग से संबंधित वास्तविक शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। अन्य विभागों से संबंधित मामलों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उचित कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए एसएसपी ने बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय ठगी के मामलों के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी और युवाओं में ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत तथा इसके दुष्प्रभावों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें