फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुजफ्फर ब्रदर्स अल ने जीता 16वां गुफरान मेमोरियल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। मुजफ्फर ब्रदर्स अल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में आयोजित ऑल इंडिया 16वीं गुफरान मेमोरियल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में मिंटू ब्रदर्स किश्तवाड़ को 75 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन यंग स्टार क्रिकेट क्लब डोडा ने भारतीय सेना, एलआईसी, जेएंडके एक्साइज विभाग, जेएंडके बैंक सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फर ब्रदर्स अल ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 204 रन बनाए। वाहिद तेली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर नाबाद 119 रन बनाए, जबकि निखिल ठाकुर ने 33 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए मिंटू ब्रदर्स किश्तवाड़ की टीम 14.5 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। कमल सिंह ने 41 और प्रमोद चंडिला ने 25 रन बनाए। मुजफ्फर ब्रदर्स अल की ओर से आकिब मोरे ने पांच विकेट जबकि रितिक सिंह और इम्तियाज लेफ्ट ने दो-दो विकेट लिए। नाबाद शतक के लिए वाहिद तेली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इम्तियाज लेफ्ट को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया और 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि विधायक डोडा (53-वेस्ट) शक्ति राज परिहार रहे। उपायुक्त डोडा कृष्ण लाल और 10 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राहुल कटियार विशिष्ट अतिथि रहे। विजेता टीम को भारतीय सेना की ओर से पांच लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। यंग स्टार क्रिकेट क्लब डोडा के संरक्षक मंजूर अहमद बट ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की 70 से अधिक टीमों और श्रीलंका की एक टीम ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए हजारों क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे। प्रतियोगिता के ब्रांड एंबेसेडर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रिस्टोफर मपोफू रहे। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखकर अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें