रामबन। मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) रामबन और जिला पुलिस ने वीरवार को जिले में विशेष संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 137 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 36 वाहनों के विभिन्न यातायात उल्लंघनों के लिए ई-चालान किए गए।
जिला पुलिस ने मैत्रा में विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान वाहनों में अधिक किराया वसूलने, ओवरलोडिंग, वैध परमिट के बिना संचालन, वाहन की खिड़कियों पर पर्दे लगाने तथा वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने जैसे उल्लंघन पाए गए।
अधिकारियों के अनुसार किए गए ई-चालानों पर करीब 40,500 रुपये का जुर्माना प्रस्तावित है। गंभीर उल्लंघनों के चलते दो ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश भी की गई है। इसके अलावा नियमों के गंभीर उल्लंघन के आरोप में दो वाहनों को जब्त किया गया।