रामबन। पुलिस ने गोवंश तस्करी से जुड़े एक मामले में करीब 18 लाख रुपये मूल्य का एक वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना रामबन में दर्ज एफआईआर के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर गोवंश तस्करी, चोरी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से अर्जित धन से संपत्तियां जुटाई थीं। जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि मामले में चिन्हित वाहन कथित रूप से ऐसी आपराधिक गतिविधियों से जुड़े धन से खरीदा गया था।
जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर रामबन पुलिस ने सक्षम न्यायालय का रुख किया और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत चिन्हित संपत्ति को कुर्क करने के आदेश प्राप्त किए।