फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएसपी ने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने वीरवार को पुलिस थाना रामसू के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत पोगल में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना तथा लोगों की शिकायतों का सीधे समाधान सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) सदस्यों, युवाओं, स्थानीय लोगों, सेना, सिविल प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर एसएसपी ने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग से संबंधित सभी वास्तविक शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, जबकि अन्य विभागों से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उचित कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए अरुण गुप्ता ने साइबर ठगी और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों और युवाओं में बढ़ रही ऑनलाइन गेमिंग की लत के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने लोगों से डिजिटल प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
एसएसपी ने नशाखोरी और मादक पदार्थों की तस्करी को समाज, विशेषकर युवाओं के लिए गंभीर खतरा बताते हुए लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
एसएसपी ने विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) के सदस्यों से भी संवाद किया और क्षेत्र की सुरक्षा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने उन्हें सतर्क रहने, निकटतम पुलिस थाना एवं पुलिस चौकी के साथ समन्वय बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने तथा पुलिस का सहयोग जारी रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें