फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 13 वाहनों के ई-चालान, 44 हजार से अधिक जुर्माना, एक वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सेरी में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रवर्तन दल ने 83 से अधिक वाहनों की जांच की। इस दौरान 13 वाहनों के ई-चालान किए गए। इन पर लगभग 44,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। गंभीर उल्लंघनों के चलते एक वाहन को जब्त किया गया जबकि एक चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सामने आए उल्लंघनों में यात्रियों से अधिक किराया वसूलना, ओवरलोडिंग, बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र या परमिट के वाहन चलाना, परमिट तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें