फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दो सड़क हादसों में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर बनिहाल और रामबन में दो सड़क हादसों में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बनिहाल के रेलवे चौक पर एक ट्रेलर ट्रक ने पीछे से एक डंपर को टक्कर मार दी। ट्रेलर ट्रक का चालक वाहन के क्षतिग्रस्त कैबिन में फंस गया। पुलिस को उसे निकालने के लिए मशीनरी की मदद लेनी पड़ी। घायल चालक को उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में शनिवार देर रात सीमेंट से लदा ट्रक रामबन जिले के बैटरी चश्मा क्षेत्र में खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक औकिब शाह निवासी सेरी रामबन घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें