रामबन में राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई करते जज।
- फोटो : ramban news
रामबन। दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जिला रामबन में किया गया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा, बैंक रिकवरी, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद तथा समझौता योग्य आपराधिक मामलों सहित विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की गई। लोक अदालत में कुल 1,103 मामलों को रखा गया। इनमें 1,066 पोस्ट-लिटिगेशन तथा 37 प्री-लिटिगेशन मामले शामिल थे।
इनमें से कुल 598 मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत में कुल 63,67,532 रुपये की सेटलमेंट राशि प्रदान की गई। इसमें पोस्ट लिटिगेशन मामलों में 61,27,532 रुपये तथा प्री-लिटिगेशन मामलों में 2,40,000 रुपये की राशि शामिल है।