रामबन। शहीद मुश्ताक अहमद मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन चंदरकोट स्थित 84वीं बटालियन सीआरपीएफ के टैक्टिकल मुख्यालय, बूम में हुआ।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चिनाब वॉरियर्स चंदरकोट और फ्रेंड्स वॉलीबॉल क्लब चंदरकोट के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चिनाब वॉरियर्स चंदरकोट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25–19, 25–20, 25–20 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीद मुश्ताक अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र वितरित किए गए। वीर नारी श्रीमती रुबीना बेगम को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।