फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कार्य समयसीमा बढ़ाने पर भड़के मजदूर यूनियन के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। मजदूर यूनियन द्वारा काले झंडे दिखाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। मजदूर यूनियन के नेता मुंशी राम सलालिया के नेतृत्व में मजदूरों ने कार्य समय में बढ़ोतरी को काला कानून बताते हुए कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि फैसले को तुरंत वापस लिया जाए, क्योंकि इससे अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और उनके स्वास्थ्य व पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। सलालिया ने कहा कि मजदूर पहले ही महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, ऐसे में कार्य समय बढ़ाना अन्यायपूर्ण है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें