फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में डीसी ने महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
भारतीय सेना द्वारा रामबन जिले के सैलकुंड में युवा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
रामबन। उपायुक्त रामबन मोहम्मद इलियास खान ने सोमवार को अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें आगामी महाशिवरात्रि पर्व के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया, ताकि पूरे जिले में धार्मिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबन अरुण गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त वरुणजीत सिंह चरक, एसीआर शौकत हयात मट्टू, डीएसपी ट्रैफिक, एडी एफसीएस एंड सीए, तहसीलदार मुख्यालय, सीएमओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम और तहसीलदारों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
उपायुक्त ने एसडीएम, तहसीलदारों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिनमें धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन के लिए मजिस्ट्रेटों एवं सुरक्षा कर्मियों की उचित तैनाती शामिल है।
विज्ञापन

स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सभी बीडीओ और नगर समितियों को मंदिरों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एडी एफसीएस एंड सीए को राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के साथ संयुक्त रूप से बाजार निरीक्षण करने, गुणवत्ता की निगरानी, अधिक कीमत वसूली पर रोक लगाने तथा आवश्यक वस्तुओं, एलपीजी सिलिंडरों और अन्य खाद्य पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जेपीडीसीएल के कार्यकारी अभियंता को महाशिवरात्रि के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जल शक्ति विभाग को नियमित जल आपूर्ति बनाए रखने तथा जहां भी आवश्यकता हो वहां जल टैंकरों की व्यवस्था करने को कहा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को धार्मिक जुलूसों एवं आयोजनों के दौरान एंबुलेंस, पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैठक को सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन योजनाओं की जानकारी दी। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए मंदिर समितियों के साथ समन्वय करने की सलाह दी।
लोक निर्माण विभाग को मंदिरों एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़कों के उचित रखरखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को महाशिवरात्रि के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों पर फायर टेंडर तैनात करने को कहा गया।

भारतीय सेना द्वारा रामबन जिले के सैलकुंड में युवा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

भारतीय सेना द्वारा रामबन जिले के सैलकुंड में युवा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें