उधमपुर। चिनैनी पुलिस स्टेशन की टीम ने मोटर शेड में नाकाबंदी के दौरान जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रही एक बलेनो कार को रोका। जांच के दौरान वाहन में दो लोगों से 54.99 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान चालक गुलजार खान निवासी देवीपोरा, अनंतनाग व आबिद हुसैन पीर निवासी कोकरनाग, अनंतनाग के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।