फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन ज़िला में 54,436 बच्चों को पिलाई पोलियो की बूंदें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान के मार्गदर्शन में जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। 54,436 बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाई गई। यह जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लक्षित 59,203 बच्चों का 91.79 प्रतिशत है। उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनिहाल में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। वहीं, विधायक रामबन अर्जुन सिंह राजू ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ जिला अस्पताल रामबन में बच्चों को दवा पिलाई।
विज्ञापन

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने जिले के चार चिकित्सा ब्लॉकों गूल, उखराल, बटोत और बनिहाल में कुल 435 टीकाकरण बूथ स्थापित किए। इनमें 10 ट्रांजिट बूथ शामिल हैं। अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 85 पर्यवेक्षकों के सहयोग से कुल 1,785 अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मोबाइल और ट्रांजिट टीमें, जिनमें पर्यवेक्षक, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें