रामबन। सहकारिता विभाग ने जिला स्तरीय सहकार मेले का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सहकारी समितियों, हितधारकों और छात्रों ने भाग लिया।
मेले का उद्घाटन जिला विकास परिषद (डीडीसी) रामबन के अध्यक्ष डॉ. शमशाद शान, विधायक अर्जुन सिंह राजू और उपायुक्त रामबन मोहम्मद अलयास खान ने किया।
उन्होंने विभिन्न सहकारी समितियों और संबद्ध विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इनमें कस्कूट अखरोट, मंगित राजमा, अखतेरा सेब के चिप्स, जैविक शहद, अखतेरा अम्लूक शामिल थे। साथ ही, हस्तशिल्प एवं हथकरघा के स्टॉल भी लगाए गए थे।
इसक बाद जिले में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाली और अग्रणी सहकारी समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। नव पंजीकृत सहकारी समितियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।