पौनी शमशान घाट में पौधारोपण अभियान के तहत मौजूद लोग।
- फोटो : poni news
पौनी। स्थानीय श्मशान घाट में सेना के पूर्व जवान अजय शर्मा ने रविवार को पौधरोपण अभियान के तहत पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि पौधे आज हम लगाना शुरू करें तो आगे आने वाले दिनों में हम साफ व शुद्ध हवा पा सकेंगे। आने वाले नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं, क्योंकि काम के लिए जितने पेड़ों की कटाई हो रही है उतने पौधे नहीं लगाए जा रहे हैं। इस कारण कुछ सालों के बाद हमें शुद्ध हवा की कमी न हो इसीलिए स्थानीय लोगों के साथ पौधरोपण अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर गुरदयाल चौहान, नंद गंडोत्रा, अनिल, सोलन, विमल शर्मा आदि मौजूद रहे।