जेकेएएस अधिकारियों ने रामबन उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : ramban news
रामबन। जिला रामबन में तैनात जेकेएएस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रामबन उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें जम्मू जिले में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक साथी जेकेएएस अधिकारी पर कथित हमले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अधिकारियों ने 10 नवंबर की घटना का उल्लेख किया। इसमें सुनील जसरोटिया एसडीपीओ सिटी साउथ जम्मू ने अपने निजी सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर अजहर खान बीडीओ नगरोटा पर कथित तौर पर हमला किया। उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिया। इस घटना के दौरान एक अन्य अधिकारी, अब्बास अली (वीएलडब्ल्यू) पर भी हमला किया गया था।
जेकेएएस बिरादरी ने संबंधित एसडीपीओ को तत्काल निलंबित करने उनके और उनके सहयोगियों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज करने और अजहर खान के खिलाफ दर्ज झूठी एफआईआर को वापस लेने की मांग की है। पूरे मामले की एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।