रामबन। पुलिस स्टेशन रामसू में बुधवार को ग्राम रक्षा दल (वीडीजी ) के सदस्यों के साथ एक इंटरएक्शन सेशन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने की। कार्यक्रम में पुलिस स्टेशन रामसू के क्षेत्राधिकार के करीब 800 वीडीजी सदस्यों ने भाग लिया।
सेशन के दौरान एसएसपी रामबन ने प्रतिभागियों को उभरती सुरक्षा चुनौतियों के बारे में अवगत कराया और वीडीजी सदस्यों की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सदस्यों को विरोधी तत्वों की मंशाओं, विशेषकर सोशल मीडिया के दुरुपयोग के संबंध में जागरूक किया। सामुदायिक सतर्कता को मजबूत करने और पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान वीडीजी सदस्यों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।