फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जन संपर्क कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जम्मू के सहयोग से तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा शिविर का शुभारंभ जिला प्रशासनिक परिसर में किया गया।
विज्ञापन

इस शिविर का औपचारिक उद्घाटन उपायुक्त रामबन मोहम्मद इलियास खान ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार रामबन दीप कुमार, सेक्शन अधिकारी सुनील खेर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि रामबन जिले के निवासी अपॉइंटमेंट बुक करके इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अनोखे अवसर का लाभ उठाएं। इससे उन्हें अपने दरवाजे पर पासपोर्ट सेवाएं प्राप्त हो सकें।
उपायुक्त ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जम्मू और विदेश मंत्रालय को इस जन-हितैषी पहल के लिए धन्यवाद दिया और जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मोबाइल पासपोर्ट वैन में बायोमेट्रिक नामांकन और दस्तावेज़ सत्यापन की पूर्ण सुविधा उपलब्ध है, जिससे आवेदन प्रक्रिया सुविधाजनक और प्रभावी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें