फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी रामबन ने नाशरी में बहाली कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन के उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने मंगलवार को नाशरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बहाली कार्यों का निरीक्षण किया। यहां भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण श्रीनगर की ओर जाने वाली अप-ट्यूब पर यातायात बाधित हो गया था।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू राजा अदिल हमीद और एडीसी वरुणजीत सिंह के साथ निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को मलबा हटाने और यातायात को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक मशीनरी और जनशक्ति तैनात करने पर जोर दिया ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।
एसएसपी ने उपायुक्त को यातायात नियंत्रण के लिए लागू उपायों की जानकारी दी वहीं एडीसी ने पुलिस, एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर स्थिति की वास्तविक समय में निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें