फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ मधुमक्खी पालकों के साथ अपने अनुभव साझा करें : उपायुक्त

विज्ञापन
रामबन में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
रामबन। कृषि विभाग रामबन की तरफ से टेथर, बनिहाल में मधुमक्खी पालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त रामबन मोहम्मद इलियास खान ने की। कार्यक्रम में संगलाब वैली एफपीओ से जुड़े करीब 250 हितधारकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में उपायुक्त ने आधुनिक मधुमक्खी पालन तकनीकों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेषज्ञों से आग्रह किया कि वे स्थानीय मधुमक्खी पालकों के साथ अपने अनुभव, चुनौतियां और नवाचार साझा करें।
उपायुक्त ने स्थानीय मधुमक्खी पालकों और कृषि विभाग द्वारा विश्वप्रसिद्ध सुलाई शहद को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शहद उत्पादन को और अधिक व्यवस्थित और बड़े पैमाने पर करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने इस दिशा में प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया, ताकि रामबन जिले को उच्च गुणवत्ता वाले शहद के उत्पादन का केंद्र बनाया जा सके।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न हिस्सों से आए मधुमक्खी पालकों ने भी अपने सफलता की कहानियां साझा कीं। कहा कि सुलाई शहद की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जो अपनी विशिष्ट सुगंध और उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें