रामबन। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रामबन के प्रशिक्षुओं ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रसारित कौशल दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
इस राष्ट्रीय स्तर के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के विभिन्न आईटीआई संस्थानों के 46 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित किया।
यह कार्यक्रम भारत सरकार की उस व्यापक पहल का हिस्सा था जिसका उद्देश्य पूरे देश में कौशल विकास को बढ़ावा देना और युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाना है। इस अवसर पर आईटीआई रामबन में पिछले वर्ष उत्तीर्ण हुए छात्रों को संस्थान के अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।