रामबन। शुक्रवार सुबह चंदरकोट के दुग्गी पुली इलाके में एक तेज़ रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने भेड़ बकरियों के झुंड को टक्कर मार दी। इसमें 15 पशुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार टेंपो ट्रैवलर (JK02DH-1668) बनिहाल से जम्मू की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर दुग्गी पुली के पास सड़क किनारे चल रहे भेड़-बकरियों के झुंड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि 15 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में चंदरकोट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।