फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नवरात्र महोत्सव संपन्न, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी द्वारा आयोजित नवरात्र महोत्सव वीरवार देर शाम को हजारों दर्शकों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उधमपुर ईस्ट के विधायक रणवीर सिंह पठानिया, रामनगर के विधायक डॉक्टर सुनील भारद्वाज और कमेटी के सदस्य राजीव जंडियाल ने दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन

कस्बे के घास मंडी में आयोजित नवरात्र महोत्सव के अंतिम दिन हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसके साथ समूचा वातावरण जयकारों के साथ गूंज उठा। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा और दर्शक झूमते रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले दिव्यांशी और उनके साथियों ने योग के आसान दिखाएं। इसके उपरांत केशव विद्या केंद्र के विद्यार्थियों ने भजनों पर मनमोहक कार्यक्रम पेश किया जिससे समूचा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
राइजिंग पिल्लर पब्लिक स्कूल तथा भारतीय विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा भी भजनों पर आधारित कार्यक्रम पेश किए गए। नवरात्र महोत्सव के समापन समारोह में छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महोत्सव में एक के बाद एक कई बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर कमेटी के संयोजक विनय जंडियाल ने कहा कि कमेटी को बने हुए 38 वर्ष हो गए हैं और इन 38 वर्षों में कमेटी ने लगातार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए इनर व्हील क्लब उधमपुर को ओपी जंडियाल सद्भावना पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। पुरस्कार क्लब की अध्यक्ष प्रीति खजूरिया तथा उनके अन्य साथियों ने ग्रहण किया।

नहींंरा चौधरी बनी नृत्य प्रतियोगिता की विजेता
पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी द्वारा आयोजित नवरात्र महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बहुत दिलचस्प रहा। फाइनल मुकाबले में 12 प्रतियोगी चुने गए थे जिन्होंने एक के बाद एक बहुत ही बढ़िया नृत्य पेश किया। प्रतियोगिता में शरण्या महाजन, आराध्या धीमान, शिवाली ठाकुर, तन्वी, सानवी, नहींंरा चौधरी, पूर्वंशी ठाकुर, अनन्या शर्मा, अनुज ठाकुर, शरण्या शर्मा, परिधि गुप्ता तथा सान्वी सराफ ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नहींंरा चौधरी पहले स्थान पर रही, पूर्वांशी ठाकुर दूसरे तथा आराध्या धीमान तीसरे स्थान पर रहीं। इन सभी विजेताओं को कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र दिए गए।
पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी द्वारा सामाजिक कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रोग्रेसिव यूथ फोरम तथा मनोज लैहड़ा तथा पंकज सराफ को अखंड ज्योति पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें