फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन आरोपी गिरफ्तार, 4.68 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पुलिस ने सूखा तालाब इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4.68 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामनगर पुलिस की टीम सूखा तालाब क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4.68 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ पाया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजकुमार उर्फ मनु निवासी सूखा तालाब, विक्रमजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 10 रामनगर तथा पवन कुमार निवासी सूखा तालाब के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपी बरामद नशीले पदार्थ के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें