फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में दो नए फुटब्रिज को मिली मंजूरी, 3.21 करोड़ की लागत से सुधरेगी ग्रामीणों की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र में दो नए फुटब्रिज के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है। इन दोनों पुलों के निर्माण पर कुल 3 करोड़ 21 लाख 36 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे बरसात के मौसम में उफनते नालों और नदियों को पार करने में ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विधायक कार्यालय रामनगर की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पंचायत धनवाल्ट में स्लो नाला पर फुटब्रिज के निर्माण के लिए 150.16 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। वहीं, पंचायत केया और सिया मेहरी के बलथर क्षेत्र में उझ नदी पर फुटब्रिज के निर्माण के लिए 171.20 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
इन दोनों परियोजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। विशेषकर बारिश के दौरान नालों और नदियों में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों को लंबा रास्ता तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। फुटब्रिज बनने से विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय लोगों के लिए ये दोनों परियोजनाएं केवल पुलों का निर्माण नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन

विधायक ने इसे रामनगर में बेहतर संपर्क व्यवस्था, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। दोनों फुटब्रिज के निर्माण से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य संपर्क मार्गों से जोड़ने में मदद मिलेगी। अब लोगों को उम्मीद है कि मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी जल्द आगे बढ़ेगी और उन्हें लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें