फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैदिक मंत्रों और आहुतियों से गूंज उठा शिवलोक आश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। शिवलोक आश्रम में आयोजित वार्षिक साप्ताहिक महा विष्णु यज्ञ शुक्रवार छठे दिन भी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रहा। सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ में भाग लिया और पवित्र अग्नि में आहुतियां डालकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

आश्रम परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। शिवलोक आश्रम के पुजारी रामदेव सरस्वती महाराज ने बताया महा विष्णु यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह छह बजे यज्ञ की शुरुआत की जाती है। इसमें भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए आश्रम की ओर से सभी आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का प्रबंध किया गया है।
उन्होंने बताया कि रविवार 22 नवंबर को इस साप्ताहिक महा विष्णु यज्ञ का विधिवत समापन किया जाएगा। समापन समारोह के अवसर पर सुबह ठीक आठ बजे शिवलोक आश्रम से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी कस्बे के विभिन्न बाजारों और मोहल्लों से होते हुए वापस आश्रम परिसर में पहुंचेगी। इसके बाद विधिवत हवन यज्ञ में आहुतियां डाली जाएंगी और धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें