फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महा विष्णु यज्ञ से पहले सनातन परिवार ने शिवलोक आश्रम में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। धार्मिक नगरी रामनगर के शिवलोक आश्रम में रविवार से शुरू होने वाले साप्ताहिक महा विष्णु यज्ञ की तैयारियों को लेकर शनिवार को सनातन परिवार के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आश्रम परिसर, यज्ञशाला और मंदिर के आसपास सफाई की।
विज्ञापन

शिवलोक आश्रम के स्वामी रामदेव महाराज ने बताया कि साप्ताहिक महा विष्णु यज्ञ का शुभारंभ रविवार को होगा और 22 नवंबर को इसका समापन किया जाएगा। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह और दोपहर दो समय हवन यज्ञ होगा, जबकि प्रत्येक शाम मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यज्ञ के शुभारंभ से पहले रविवार सुबह आठ बजे शिवलोक आश्रम से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा वृंदावन नाले तक पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु कलशों में पवित्र जल भरकर वापस आश्रम पहुंचेंगे। इसके बाद अग्नि मंथन की धार्मिक परंपरा के साथ हवन-यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर समाजसेवी संजीव जंडियाल, मनोज लैहडा, विश्वदीप मोहत्रा और पवन देव सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजनों की सफलता में स्वच्छता और सामूहिक सहयोग की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सनातन परिवार के सदस्यों ने यह संदेश दिया है कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा, स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से यज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आश्रम परिसर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें