फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तरमयान में मां चामुंडा की छड़ी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 20 Oct 2026 12:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तरमयान गांव स्थित मां चामुंडा मंदिर में वार्षिक छड़ी यात्रा और विशाल मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां चामुंडा के दरबार में पहुंचे और माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बे से करीब 12 किलोमीटर दूर तरमयान गांव में स्थित मां चामुंडा के प्राचीन मंदिर में सोमवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। विभिन्न गांवो से श्रद्धालु अपने घरों से मां की छड़ियां लेकर मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

छड़ी यात्रा के दौरान सुबह करीब 11 बजे श्रद्धालुओं की ओर से कुड डालने की रस्म निभाई गई, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। वार्षिक धार्मिक आयोजन के साथ विशाल मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में खाने-पीने सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई थीं। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें