फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रक्षाबंधन को लेकर सजे रामनगर के बाजार, ग्राहक कम आने से दुकानदार मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रामनगर कस्बे के मुख्य बाजारों में राखियों की दुकानें सजकर तैयार हो गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइनों की राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। हालांकि त्योहार में कुछ ही दिन शेष रहने के बावजूद बाजार में अपेक्षा के अनुरूप ग्राहकों की भीड़ नहीं उमड़ने से दुकानदारों में मायूसी देखने को मिल रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी तेज होगी।
विज्ञापन

दुकानदार सुरिंदर पूर्वा, अरुण रैना, क्रिशु शर्मा, पवन शर्मा, अरुण कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन की राखियां मंगवाई गई हैं। कार्टून कैरेक्टर, मोती, रुद्राक्ष, चंदन, रंगीन धागों और आकर्षक सजावट वाली राखियां दुकानों पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा भाइयों के लिए विशेष राखियों की भी मांग बढ़ने की उम्मीद है।
दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार व्यापार में चल रही मंदी को कुछ हद तक दूर करने में मददगार साबित होगा।

कोट
पिछले कुछ समय से बाजार में व्यापार की रफ्तार धीमी चल रही है। रक्षाबंधन को लेकर उन्होंने पर्याप्त मात्रा में राखियों का स्टॉक मंगवाया है। फिलहाल ग्राहक कम पहुंच रहे हैं, लेकिन त्योहार से एक-दो दिन पहले बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-अरुण कुमार दुकानदार।
रक्षाबंधन परिवारों से जुड़ा प्रमुख त्योहार है। हर वर्ष त्योहार के नजदीक राखियों की खरीदारी बढ़ जाती है। इस बार भी उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बाजार में कई नई डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं।
-पवन कुमार दुकानदार।
राखियों के साथ-साथ उपहार और अन्य सामान की खरीदारी भी त्योहार के दौरान बढ़ती है। अभी बाजार में ग्राहकों की संख्या कम है लेकिन रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ बाजार में चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-क्रिशु शर्मा, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें