फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर को जिला बनाने की मांग तेज, विधायक के प्रयास को मिला समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तहसील रामनगर को जिले का दर्जा देने की मांग एक बार फिर सुर्खियों में है। क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद स्थानीय दुकानदारों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने खुलकर समर्थन जताया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रामनगर तहसील राजा महाराजाओं के जमाने में बहुत बड़ी तहसील हुआ करती थी। यह तहसील जम्मू कश्मीर प्रदेश की पहली तहसील थी लेकिन अब तक इसे जिला का दर्जा नहीं मिल सका। लंबे समय से क्षेत्रवासी प्रशासनिक सुविधा और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि कई सरकारी कामों के लिए उन्हें 37 किलोमीटर दूर उधमपुर जिले में जाना पड़ता है, जिससे आम जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। बताया जाता है कि कई वर्ष पहले पिंगला माता अखंड ज्योत कमेटी, व्यापार मंडल और रामनगर सिटीजन काउंसिल ने तहसील रामनगर को जिले का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किए थे। इस दौरान कई धरने-प्रदर्शन भी हुए, लेकिन मांग अधूरी ही रह गई।
विज्ञापन

1. रामनगर लंबे समय से जिला बनने का हकदार है। हमने वर्षों पहले भी आंदोलन किए थे, कई प्रदर्शन किए लेकिन सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। अब विधायक द्वारा इस मुद्दे को फिर उठाना स्वागत योग्य कदम है।
-विनय जंडियाल संयोजक पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी
रामनगर जिला बनने से प्रशासनिक दफ्तर यहीं स्थापित होने से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। हम इस मांग का पूरा समर्थन करते हैं। फिलहाल रामनगर के जिले के दर्जे को लेकर माहौल सकारात्मक नजर आ रहा है और लोगों को सरकार से जल्द ठोस निर्णय की उम्मीद है।
-मनोज लैहडा, स्थानीय दुकानदार
.रामनगर लंबे समय से जिला बनने का हकदार है। विधायक द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। जिला बनने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और यहां नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

-कुलदीप कुमार मोदी, स्थानीय निवासी
अगर रामनगर जिला बनता है तो यहां बुनियादी ढांचे का विकास होगा और बाजार में भी रौनक बढ़ेगी। हम विधायक के इस प्रयास का पूरा समर्थन करते हैं।
-मुन्ना चौधरी, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें