रामनगर। कस्बे के मुख्य बाजार में हर सुबह कूड़े के ढेर में आग लगाने की घटनाएं प्रशासन के सफाई दावों की पोल खोल रही हैं। दुकानदारों ने नगर पालिका का कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य बाजार गुप्ता चौक से लेकर मोदी चौक तक नगर पालिका का कर्मचारी हर दिन सुबह मुख्य बाजार की सफाई करके मार्ग किनारे कई जगह पर कूड़े को उठाने के बजाय आग लगा रहे हैं। इस कारण राहगीरों सहित दुकानदारों को धुएं की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने कहा नगर पालिका ने दो दिन पहले स्वच्छ सर्वेक्षण के बैनर तले मुख्य बाजार तथा बस अड्डे पर साफ सफाई करके दुकानदारों तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया था लेकिन नगर पालिका खुद स्वच्छता की ही पोल खोल रही है। दुकानदारों ने नगर पालिका से मांग की जल्द ही मुख्य बाजारों में जल रहे कचरे को बंद करवाकर समस्या से निजात दिलाया जाए।