फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भवन के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी भवन के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक स्थानीय कंटेंट क्रिएटर ने भवन परिसर के अंदर का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इसकी जांच शुरू हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। कई लोगों का कहना है कि माता वैष्णो देवी भवन जैसे अति संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले धार्मिक स्थल के अंदर वीडियो बनाना नियमों का उल्लंघन हो सकता है। ज्ञात हो कि भवन के गर्भगृह और आसपास के कुछ क्षेत्रों में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर सख्त प्रतिबंध है ताकि श्रद्धा और सुरक्षा दोनों बनी रहें।
सूत्रों के अनुसार संबंधित वीडियो में भवन के अंदर के हिस्से और व्यवस्थाओं को दिखाया गया है जिससे सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो किस स्थान से और किस समय रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो बनाने के दौरान सुरक्षा जांच में कोई चूक तो नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में कुछ लोग धार्मिक मर्यादाओं और सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रहे हैं जोकि चिंताजनक है। उनका मानना है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिएं ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति भवन परिसर की सुरक्षा से समझौता न कर सके। उधर कुछ श्रद्धालुओं ने अपील की है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन से भी मांग की जा रही है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा भवन परिसर में निगरानी बढ़ाई जाए। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें