फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मेटाडोर की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रेहड़ी जोन में मेटाडोर की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी पहचान सारो देवी (70) निवासी सत्या गांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मेटाडोर शुक्रवार दोपहर करीब 3:45 बजे सत्या गांव से यात्रियों को लेकर रेहड़ी जोन पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि महिला मेटाडोर में चढ़ने के लिए भाग रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन को पीछे किया, जिससे महिला बस की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेहड़ी जोन के किनारे डंपर खड़ा था जिससे मेटाडोर का पिछला हिस्सा टकरा गया और महिला हादसे का शिकार हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया। महिला के सिर में गहरी चोटें आई हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद घायल करीब आधे घंटे तक तड़पती रही, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें